फतेहपुर। वृद्घ पर शुक्रवार की रात जानलेवा हमला करने में चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
बता दें कि शहर कोतवाली क्षेत्र के जयराम का पुरवा निवासी सूरजदीन रात को खेत से घर लौट रहे थे। रास्ते में कुल्हाड़ी और लाठी डंडे से चार लोगों ने उन पर हमला किया। सिर में कुल्हाड़ी से चोट लगने के कारण सूरजदीन की हालत गंभीर हो गई थी। पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डाक्टरों ने कानपुर रेफर किया। बेटे जयकरन ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने जयराम का पुरवा निवासी वीरेंद्र और उसके बेटे मुक्खी,
प्रेम समेत चार के खिलाफ हमले की एफआईआर दर्ज की है। जयकरन का आरोप है कि उनकी जमीन से जुड़ी ग्राम समाज की जमीन है। जमीन में मंदिर भी है। मंदिर में कुछ लोगों ने तालाबंद कर रखा है। उसके पिता इसका विरोध करते हैं। इसी खुन्नस में आरोपी पक्ष के लोग उसकी जमीन में अवैध तरीके से कब्जा कर रहे हैं। उसने सरकारी बंटवारा दाखिल कर रखा है। इसके बाद भी आरोपी पक्ष के लोग जमीन में निर्माण कर रहे थे। डीएम से निर्माण रुकवाने की शिकायत पिता ने की थी। काम रुकवाने की खुन्नस में पिता पर आरोपियों ने जानलेवा हमला किया। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।