फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल कर्मियों ने चलती कार में डंडा मारा, हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
टोल कर्मियों ने चलती कार में डंडा मारा
विज्ञापन


चौडगरा। कल्यानपुर थाने के बड़ौरी टोल प्लाजा पर शनिवार की शाम जमकर मारपीट हुई। कार सवारों का आरोप था कि चलती कार में टोल प्लाजा कर्मियों ने डंडे से हमला किया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।

शहर कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कालोनी निवासी संदीप सैनी, दिलीप सैनी, शिव बहादुर सिंह कार से कानपुर जा रहे थे। टोल प्लाजा बड़ौरी पहुंचने पर टोल कर्मियों ने कार को रोका। कार सवार लोगों ने लोकल गाड़ी का टोल न पड़ने की बात कही। इसके बाद कार को आगे ले जाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी टोलकर्मी ने कार में डंडे से हमला कर दिया। यहां कई टोल कर्मी इकट्ठा हो गए। इनकी कार सवारों के साथ जमकर मारपीट हुई। टोल में मौजूद पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने थाने में सूचना दी। पुलिस कार सवारों और टोल प्लाजा कर्मी अक्षयवर सिंह, राजू तिवारी, विनीत पांडे को थाने ले गई।

एसएचओ एके तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

- दस दिन में टोल प्लाजा पर मारपीट की दूसरी घटना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें