फतेहपुर। कर्ज लौटाने की बात को लेकर नोकझोक के दौरान बहन और उसके परिवार को बंधक बनाकर पिटाई की गई। महिला सिर में चोट लगने से लहूलुहान हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
असोथर थाना क्षेत्र केे अंदीपुर निवासी राजू एफसीआई गोदाम दिल्ली में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। वह पत्नी फू लदुलारी, बेटे संदीप, प्रदीप, बहू ज्ञानमती के साथ जागेश्वर मेला देखने गए थे। वहां से लौटकर ससुराल झब्बापुर में रुके थे। फूलदुलारी ने रात को भाई मैयादीन से उसकी बेटी की शादी में दिए रुपये लौटाने की बात कही। इसी बात पर विवाद होने लगा। दोनों पक्षों के बीच मारपीट चालू हो गई। फूलदुलारी के सिर में डंडा से हमला हुआ। सिर फटने से वह लहूलुहान हो गई। पति का आरोप है कि कमरे में सभी लोगों को बंधक बनाकर पीटा गया। हमले में भाई समेत उसके परिवार के लोग शामिल रहे हैं। उसका नकदी भरा पर्स, गले की चेन, बेटे के गले की चेन भी लूट ली गई। उसने किसी तरह से 100 नंबर में सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। एसओ कमलेश पाल ने बताया कि घायल पक्ष की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायल को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
फोटो संख्या एवं परिचय
17- गिरफ्तार आरोपी आरिफ
गैंगस्टर आरोपी 12 हजार का ईनामी गिरफ्तार
- गोकशी के मामले में नामजद हुआ था आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। गैंगस्टर के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 12 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा है। इसी मामले में दो आरोपी फरार हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के पनी कसौड़ा मोहल्ला निवासी नवीबक्श के बेटे आरिफ उर्फ बबलू कुरैशी समेत छह आरोपी सात माह पहले गोकशी के आरोप में पकड़े थे। कोतवाली पुलिस ने चार माह पहले आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। तीन आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर किया था। गैंगस्टर के आरोपियों की विवेचना हुसैनगंज थानेदार पंकज कुमार सिंह को मिली। थानेदार ने बताया कि आरोपी आरिफ के बारे में शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब इलाके में होने की मिली थी। एसएसआई मुमताज खान की टीम ने सटीक सूचना पर आरोपी आरिफ को गिरफ्तार किया है। मामले में दो आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। आरोपी पर कुछ दिन पहले 12 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। एसपी की ओर से टीम को ईनाम दिया गया है।
इनसेट
क्षेत्र के हत्या में दो साल फरार पर नहीं ईनाम
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हाजीपुर गंग में दो साल पहले बच्चा लोधी की हत्या की गई थी। वारदात का मुख्य आरोपी मनोहर लोधी फरार है। बच्चा लोधी हत्याकांड के बाद जमकर बवाल हुआ था। आरोपियों के घर को ग्रामीणों ने फूंक डाला था। आरोपी के घर की कुर्की की कार्रवाई कर चुकी है। ऐसे कई मामलों में फरार आरोपियों पर पुलिस ने ईनाम की घोषणा नहीं की है। यह इलाकाई पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल है कि सालों से फरार हत्यारोपी की खोजबीन के लिए कोई टीम नहीं लगी। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए ईनाम तक नहीं घोषित किया है।