फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंर्तजनपदीय साइबर क्रिमनल पुलिस के हत्थे चढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। असोथर पुलिस के दो अंर्तजनपदीय साइबर क्रिमनल बुधवार को हत्थे चढ़े हैं। आरोपी बेहद शातिर तरीके से लोगों को अपना शिकार बनाते रहे हैं। दोनों को पुलिस ने जेल भेजा है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में सीओ सिटी केडी मिश्रा ने प्रेस वार्ता में आरोपियों में मलवां थाने के भग्गा सिंह का पुरवा निवासी कर्मेंद्र सिंह उर्फ टिंकू और उसके रिश्तेदार कानपुर नगर निवासी सचेंडी थाने के गज्जा का पुरवा निवासी शैलेश सिंह को साइबर सेल प्रभारी विनोद यादव व एसओ कमलेश पाल ने असोथर कस्बे से गिरफ्तार किया है। दोनों

आरोपी असोथर थाना क्षेत्र में एक रिश्तेदार के घर बाइक से जा रहे थे। गज्जापुरवा में शैलेश के कई साथी घटनाओं को अंजाम देते हैं। नेटवर्क न मिलने पर टावरों के आसपास पेड़ तक चढ़ जाते हैं। यह लोग एटीएम बदलकर बूथों पर घटनाएं करते हैं। दूसरा लोगों को लकी ड्रा निकलने का झांसा देकर। लकी ड्रा के बारे में लोगों
विज्ञापन


को मोबाइल पर बताने के बाद नए खाते खुलवाते हैं। उस खाते की सारी डिटेल झांसा देकर ले लेते हैं। उनके एटीएम को संबंधित डाकखानों से पहले ही लालच देकर डाकियों से ले लेते हैं। इस तरह से खातेधारक के खाते की सारी जानकारी जुटाकर रकम उड़ाते हैं। शहर कोतवाली में रिटायर्ड दरोगा का एटीएम बदल कर राधानगर में घटना की थी। उस घटना का एटीएम बरामद हुआ है। आरोपियों के पास से दो सैमसंग मोबाइल, 48 सौ रुपया नकदी, एक बाइक, दो तमंचे, तीन एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं।
फोटो संख्या एवं परिचय
23-पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता करते सीओ सिटी
अंर्तजनपदीय साइबर क्रिमनल पुलिस के हत्थे चढ़े
- एक आरोपी का कानपुर से पकड़ा गया
- एटीएम बदल और लकी ड्रा का झांसा देकर लोगों को लूटते
अमर उजाला ब्यूरो

...........................
जहरखुरानी का शिकार मिला
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र हाईवे के महिचा मंदिर चौकी के पास से जहरखुरानी का शिकार एक करीब 48 साल व्यक्ति मिला है। उसे प्रयागराज जाने वाली रोडवेज से चौकी के सामने बेहोशी हालत में उतारा गया। पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वह होश में नहीं आ सका है।
.................................
बेटी को बचाने में मां झुलसी
फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में मंगलवार रात चिराग गिरने से बेटी को आग लग गई। उसे बचाने में मां भी झुलस गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। नरैनी गांव निवासी राजू की बेटी सपना (10) रात को बकरी बांध रही थी। तभी चिराग पलटने से सपना के शरीर में आग लग गई। उसे बचाने के लिए मां हेरिया देवी ने बेटी को लिपटा लिया। जिससे वह भी झुलस गई।
.....................
बस की टक्कर से बाइक सवार घायल
गाजीपुर। थाना क्षेत्र के असोथर मार्ग पर बुधवार को बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थरियांव थाने के दिमंगतपुर गांव निवासी झल्लर, विनोद गाजीपुर के सुकेती गांव निवासी राकेश को बाइक से लेकर गाजीपुर कस्बे की ओर आ रहे थे। असोथर की तरफ से आई बस की टक्कर से तीनों घायल हुए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। तीनों को पीएचसी से रेफर किया गया।
.............................
फोटो संख्या एवं परिचय
27- पत्नी का हत्यारोपी अमरपाल
पीढ़ा सिर में प्रहार कर पत्नी को मार डाला था
- एक और संदिग्ध की जांच में जुटी पुलिस
फतेहपुर। बेरहमीपूर्वक पत्नी की हत्या कर फरार पति को पुलिस ने जेल भेजा है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल पीढ़ा पुलिस ने बरामद किया था। पीढ़े से सिर में हमला कर पत्नी की हत्या की थी।
बता दें गाजीपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी अमर पाल ने आठ मार्च की रात पत्नी सविता की हत्या कर फरार हो गया था। पुलिस ने उसे गाजीपुर कस्बे से गिरफ्तार किया। मायके पक्ष ने अमरपाल और उसके एक अज्ञात साथी को नामजद किया था। आरोपी ने कबूल किया कि वह इलाज के लिए पत्नी से रुपये मांग रहा था। पत्नी ने रुपये देने से मना किया था। तभी गुस्से में पत्नी से मारपीट चालू हो गई थी। पत्नी के सिर में पीढ़ा से प्रहार कर हत्या कर दी थी। उसके बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए रस्सी का फंदा लटकाया था। घटना के बाद कानपुर भाग गया था। एसओ अर्जुन सिंह ने बताया कि घटना के दौरान उसका एक और साथी होने की बात कबूल की है। उसकी तलाश की जा रही है। किसी को फंसाने के लिए नाम कबूल सकता है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
.....................
तीन गावों में पुलिस सुरक्षा में जलेगी होली
बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के तीन गांवों में होलिका दहन को लेकर विवाद की स्थिति को पुलिस बल तैनात किया गया है। इन गांवों पुलिस सुरक्षा के बीच होलिका दहन होगा।
क्षेत्र के गांव कोरवां, बरदरा, नाथू खेड़ा में होलिका दहन के स्थान को लेकर विवाद की स्थिति हमेशा उत्पन्न होती रही है। इसी के चलते क्षेत्राधिकारी अभिषेक तिवारी, उप जिला अधिकारी आशीष कुमार कोरवा गांव पहुंचकर होलिका दहन स्थान का जायजा लिया। इसके बाद पूरे गांव में फ्लैग मार्च निकाला। इन गांव में लेखपाल कानून गो तथा पुलिस बल की मौजूदगी में होलिका दहन कराया जाएगा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नगर के खजुआ चौराहा, फाटक बाजार, गांधी चौराहा, बजाजा गली, ललौली रोड, तहसील रोड में फ्लैग मार्च निकाला।
विज्ञापन

......................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें