फतेहपुर। ट्रक मालिक की कार का शीशा तोड़कर सोमवार रात चोर डिकी से 22 हजार रुपये चुरा ले गए। सुबह इसकी जानकारी होने से हड़कंप मच गया। 100 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची।
महाजरी मोहल्ला निवासी फैसल जाफरी ट्रक मालिक हैं। उनके घर के कुछ दूर तालाब के किनारे खाली जगह पर इलाके के लोग अपनी कार खड़ी करते हैं। ट्रक मालिक फैसल ने बताया कि वह मौरंग उतारकर और हिसाब कर सोमवार रात घर पहुंचे थे।
तालाब किनारे सफारी खड़ी कर घर चले गए थे। उनकी दो अन्य कार सफारी के पास खड़ी थीं। इलाके के लोगों ने सुबह उनकी सफारी और अन्य कार के शीशे टूटे देखे। वह मौके पर पहुंचे। दोनों वाहनों के साइड के शीशे टूटे थे।
कांच तोड़कर सफारी की डिकी से चोर 22 हजार रुपये ले गए। बाकी सब सामान सुरक्षित है। दूसरे वाहन का शीशा तोड़ने के बाद डिकी खोली है। उसमें कार के कागजात थे। चौकी इंचार्ज अनिरुद्घ दुबे ने बताया मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
घटना की जानकारी पाकर चौकी इंचार्ज ने की जांच
अमर उजाला ब्यूरो