फतेहपुर। लुधियाना से कमा कर त्योहार पर घर लौट रहे युवक को मंगलवार रात बोलेरो सवार बदमाशों ने नशीली चाय पिलाकर लूट लिया। हाईवे किनारे बुधवार सुबह पुलिस ने उसे बदहवास हालत में पड़ा देखा। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद होश में आया है।
असोथर थाना क्षेत्र के मुराइनडेरा गांव निवासी किसान रज्जन मौर्या का बेटा भूपेश कुमार(26) लुधियाना में फैक्ट्री कर्मी है। वह ट्रेन से सोमवार रात करीब एक बजे कानपुर उतरा था। परिजनों ने बताया कि घर आने के लिए भूपेश रामादेवी चौराहे पहुंचा। बस न मिलने पर बोलेरो खड़ी दिखी। डग्गामार वाहन होना मानकर बोलेरो में बैठ
गया। कल्यानपुर थाना क्षेत्र हाईवे के एक होटल के पास बोलेरो रोकी गई। एक होटल में चालक और उसके साथी उतरे। उन लोगों ने भूपेश को भी चाय पिलाई। जिसके बाद वह बदहवास हो गया। बोलेरो में बैठाकर बदमाशों ने
उसे मलवां थाने के अल्लीपुर हाईवे किनारे फेंका और भाग निकले। ग्रामीणों ने युवक को बेहोश देखकर 100 नंबर पर सूचना दी। पीआरवी मौके पर पहुंची। थानेदार अनूप सिंह ने बताया कि बेहोश युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। होश आने के बाद पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी। युवक के पास कोई सामान नहीं मिला है।
फोटो संख्या एवं परिचय
1- जिला अस्पताल में भर्ती भूपेश कुमार
युवक को बोलेरो सवारों ने लूटा
- बेहोशी हालत में हाईवे किनारे फेंक कर भागे
- लुधियाना से कमाकर घर लौट रहा था युवक
अमर उजाला ब्यूरो