फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना न ले जाने पर पत्नी ने सल्फास खाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। लुधियाना जाते वक्त साथ न ले जाने पर पत्नी ने सोमवार को जहर खा लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखकर डाक्टर ने कानपुर हैलट को रेफर किया।
विज्ञापन


किशनपुर थाना क्षेत्र के कछार गांव निवासी हरीलाल की शादी चार साल पहले पड़ोसी गांव बरहा निवासी गणेश प्रसाद की बेटी लक्ष्मी देवी से हुई थी। लुधियाना में हरीलाल प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह कुछ दिनों के लिए घर

आए थे। हरीलाल ने बताया कि वापस लुधिायाना काम पर लौटना था। उससे पत्नी लक्ष्मी साथ चलने की जिद करने लगी। वहां रहने का सही इंतजाम न होने के कारण साथ ले जाने से मना किया। इसी बात से नाराज हो गई और सल्फास की गोली खा ली। उधर, पिता गणेश ने बताया कि बेटी दामाद के बीच विवाद के बारे में जानकारी नहीं है। बेटी के जहर खाने की सूचना पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुधियाना न ले जाने पर पत्नी ने जहर खाया
- जिला अस्पताल से कानपुर रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें