फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता जलकर मरी, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। थरियांव के पंथुआ गांव में बुधवार रात संदिग्ध हालात में जलकर विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज की खातिर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

खागा कोतवाली के नरौली गांव निवासी शिवशंकर सिंह की बेटी रंजना (28) की शादी आठ साल पहले थरियांव थाना क्षेत्र के पंथुवा गांव निवासी नरसिंह से हुई थी। नरसिंह दूध का कारोबार गांव में ही करते हैं। परिवार में बुधवार रात आपस में विवाद हुआ। परिजनों ने बताया कि विवाद के बाद रंजना कमरे में चली गई थी और मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। घटना की सूचना पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे। पिता शिवशंकर सिंह ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने आरोप लगाया कि बेटी को दहेज के लिए ससुरालीजन प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर बेटी को आग लगाकर जिंदा जला डाला। बेटी को पांच साल का एक बेटा है। उसने पति समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी है। थानेदार आदित्य सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर छानबीन कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें