फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा ड्यूटी में तैनात होमगार्ड से बदसलूकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हसवा(फतेहपुर)। परीक्षा ड्यूटी में तैनात होमगार्ड से गुरुवार शाम लग्जरी वाहन सवारों ने बदसलूकी की। उसकी गिरेबान पकड़ कर घसीटा और धक्कामुक्की की। बाद में उससे ही कार को मुड़वाया। आरोपी घटना के बाद फरार हो गए। आरोपी सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हैं।

थरियांव थाना क्षेत्र के स्वामी चंद्रदास इंटर कालेज हसवा में रसायन विज्ञान की परीक्षा थी। परीक्षा के दौरान ही एक सफारी वाहन से कुछ लोग आए। परीक्षा केंद्र के बाहर गाड़ी खड़ी करके जाने लगे। परीक्षा केंद्र के बाहर ड्यूटी पर तिवारी होमगार्ड तैनात था। उसने परीक्षा होने का वास्ता देकर गाड़ी हटाने को कहा। यह सुनकर सफारी सवार झल्ला उठे। वह कार से उतरे और होमगार्ड का कालर पकड़ लिया। उससे अभद्रता करने लगे। जाते वक्त आरोपियों ने कार होमगार्ड से मुड़वाई। होमगार्ड ने यूपी 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर परीक्षा केंद्र प्रभारी चंद्रभान सिंह सेंगर बाहर निकले। उन्होंने पुलिस को बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी कैद हैं। उनकी फुटेज से तलाश की जा सकती है। थानेदार आदित्य सिंह ने बताया कि होमगार्ड की तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें