फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मचे बवाल से एक घंटे तक सहमा रहा सथरियांव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी के काफिले पर हमले के बाद सथरियांव में दहशत का माहौल है। हमले के बाद से एक घंटे तक गांव में अफरातफरी रही। एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। करीब एक घंटे तक इलाका सहमा सा रहा।

रविवार की रात भाजपा प्रत्याशी अर्चना त्रिपाठी, सदर विधायक विक्रम सिंह, सुधाकर अवस्थी, अन्नू श्रीवास्तव, आनंद मान सिंह, अमर सिंह, धनंजय द्विवेदी, कुलदीप भदौरिया, विनोद शुक्ला, अन्नू सविता, उत्कर्ष श्रीवास्तव, बलकेश, रवींद्रपाल सिंह, शिवम अग्निहोत्री आदि कार्यकर्ताओं के साथ सथरियांव जनसंपर्क पर निकले थे। चुनाव प्रचार करने गए भाजपाइयों पर लौटते समय हमला हो गया। इसमें करीब आधा दर्जन भाजपाई घायल हो गए और चार से पांच गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं।
विज्ञापन


शहर में भी रहा अफरा तफरी का माहौल
फतेहपुर। शहर के सथरियांव इलाके में विधायक के काफिले में हमले की खबर से शहर में अफरा तफरी का माहौल हो गया। दोनों पार्टियों के कार्यालयों में भीड़ जुटने लगी। समर्थक सड़कों पर नारेबाजी करते दिखे।
विज्ञापन


सथिरयांव इलाके में घटना की खबर शहर में आग की तरह फैल गई। मोबाइल, व्हाट्सऐप पर एक दूसरे से लोग सूचना का आदान प्रदान करने लगे। घनी आबादी के इलाकों में नुक्कड़ सभाएं चालू हो गई। युवा बाइकर्स प्रत्याशियों के कार्यालयों में पहुंचे। चौराहों पर घूम घूम कर नारेबाजी की जाने लगी। पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए। पुलिस की टीमें प्रत्याशियों के कार्यालय के इर्द गिर्द निगरानी को पहुंची। कुछ लोग भड़काऊ बयानबाजी करते दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें