फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटिया से एसी चलाने पर छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। कटिया डालकर एसी चलाने वाले छह लोगों के खिलाफ बिजली विभाग ने चाबुक चलाया है। उप खंड अधिकारी सदर ने टीम के साथ शहर के पठान मोहल्ले में छापेमारी की। यहां खुलेआम कटिया से एसी चलती मिली। इस पर एसडीओ ने बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


आबूनगर पुलिस चौकी के अंतर्गत पठान मोहल्ले में पिछले एक महीने में यहां लगा चार सौ केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड होकर तीन बार जल चुका है। इस पर बिजली अफसरों को बिजली चोरी होने की आशंका हुई। सोमवार को एसडीओ अविनाश अग्रहरि, आबूनगर जेई रवि कुमार टीम के साथ पठान मोहल्ले पहुंचे और बिजली चोरी करने पर छापेमारी कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कटिया से एसी चलाते छह पकड़े गए
महीने भर में तीन बार ट्रांसफार्मर फुंकने से हुई शंका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें