फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे भाई ने ही सुपारी देकर कराई थी वाजिद की हत्या 

Tue, 26 Sep 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आया हत्यारोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिविल लाइन पुलिस ने सरवट के वाजिद हत्याकांड के मुख्य हत्यारोपी नसीम को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नसीम से पूछताछ के दौरान पुलिस और मृतक के परिजन भी हतप्रभ रह गए। भाभी से अनैतिक संबंधों के चलते छोटे भाई आबिद ने ही नसीम को सुपारी देकर बड़े भाई वाजिद की हत्या कराई थी। 
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरवट निवासी पेंटर वाजिद की 16 सितंबर को सरवट फाटक के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता मुस्तफा ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराते हुए पुत्रवधू इसराना और उसके मायके वालों पर शक जाहिर किया था। 22 सितंबर को पुलिस ने मृतक की पत्नी इसराना को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पूछताछ में इसराना ने बताया था कि उसके प्रेमी मखियाली निवासी नसीम पुत्र शमीम ने उसके पति की हत्या की है।

पुलिस ने सोमवार को रेलवे रोड से मुख्य हत्यारोपी नसीम को भी गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा और स्कूटी भी बरामद कर ली। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में नसीम ने चौंकाने वाला खुलासा किया, जिसे सुनकर वाजिद के परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सिविल लाइन जीसी शर्मा के मुताबिक नसीम से वाजिद के परिजनों के सामने ही पूछताछ की गई, जिसमें नसीम ने बताया कि वाजिद के छोटे भाई आबिद ने उसे सुपारी देकर अपने बड़े भाई वाजिद की हत्या कराई है। आबिद ने ही उसे तमंचा और कारतूस लाकर दिया था। मौका मिलने पर उसने 16 सितंबर की शाम फोन कर वाजिद को सरवट फाटक के पास बुलवाया और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। 

अनैतिक संबंध बना वाजिद की हत्या का कारण 
मुजफ्फरनगर। तीन साल पहले वाजिद का निकाह एक गांव निवासी युवती के साथ हुआ था। वाजिद की उम्र अधिक होने के कारण महिला इस निकाह से खुश नहीं थी, जिस कारण दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस के मुताबिक वाजिद पत्नी की पिटाई करता था। इसी दौरान छोटे भाई आबिद ने सहानुभूति जताते हुए भाभी से अनैतिक संबंध बना लिए। उसने भरोसा दिया कि वाजिद की मौत के बाद वह उससे निकाह कर लेगा।

मखियाली निवासी नसीम रिश्ते में वाजिद का फुफेरा भाई लगता था। करीब दो माह पहले नसीम की मुलाकात वाजिद की पत्नी से हुई, तो इनमें भी अनैतिक संबंध बन गए। नसीम भी महिला से निकाह करना चाहता था। जिसकी जानकारी आबिद को भी हो गई थी। आबिद ने नसीम को वाजिद की हत्या करने के लिए तैयार कर लिया था। उसका मानना था कि वाजिद की हत्या करने पर नसीम जेल चला जाएगा। ऐसे में उसकी राह के दोनों कांटे निकल जाएंगे और तब वह भाभी से निकाह कर लेगा। 

दो लाख की सुपारी और  नौकरी का लालच दिया  
मुजफ्फरनगर। बीते डेढ़ माह से आबिद ही नसीम के खर्चे उठा रहा था। उसने नसीम को वाजिद की हत्या करने के लिए दो लाख रुपये की सुपारी दी और वीजा दिलाकर सऊदी अरब में नौकरी लगवाने का भी भरोसा दिया था। 

हत्या से एक दिन पहले  ही विदेश भागा आबिद 
मुजफ्फरनगर। आबिद ने नसीम से मिलकर बड़े भाई वाजिद की हत्या का पूरा प्लान तैयार कर लिया था। इसी कारण वाजिद की हत्या से एक दिन पहले ही वह सऊदी अरब भाग गया था, जो वहां पर पहले भी नौकरी करता था। योजना के मुताबिक अगले रोज ही नसीम ने वाजिद की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह भी मुंबई भाग गया। रविवार रात ही वह शहर लौटा था, जिसे सोमवार को पुलिस ने रेलवे रोड से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर जीसी शर्मा ने बताया कि आबिद को फरार अपराधी घोषित किया गया है। 

ताऊ ने भी दी कार्रवाई  नहीं करने की धमकी 
मुजफ्फरनगर। वाजिद की हत्या के बाद हत्यारोपी नसीम के ताऊ मखियाली निवासी अकरम ने वाजिद के घर जाकर परिजनों को इस मामले में कोई कार्रवाई न करने की धमकी दी थी। पुलिस ने वाजिद के भाई आरिफ की ओर से उसके खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें