फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के विरोध में परिवार पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़खानी के विरोध में परिवार पर हमला
विज्ञापन


फतेहपुर। शहर के कृष्ण बिहारी नगर मोहल्ले में छेड़खानी का विरोध करने पर सोमवार की रात एक परिवार के ऊपर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। घटना के दौरान हवाई फायरिंग की गई। सूचना पर पुलिस जांच करने पहुंची। पुलिस ने पीड़ित पक्ष को हवाई फायरिंग की बात हटाकर तहरीर देने के लिए कहा। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।


मोहल्ले के सुशील चंद्र की पत्नी रेनू पांडेय ने बताया कि वह अपने बेटे रमन के साथ सोमवार की रात करीब आठ बजे बाइक से बाजार जाने के लिए घर के बाहर आईं। इसी बीच उत्कर्ष श्रीवास्तव उर्फ हनी, भानू हाड़ा, सात्विक तिवारी, रीतेश शुक्ला, गोलू पांडेय, अभिषेक द्विवेदी, विशिष्ट दीक्षित, राजवर्धन सिंह समेत कई युवक दरवाजे पर आ धमके। इनके पास तमंचे थे।
विज्ञापन



आरोपियों ने उसे और बेटे रमन को पीटना शुरू कर दिया। चीख सुनकर इलाके के कुछ लोग बीच बचाव करने पहुंचे। तभी आरोपियों ने हवाई फायरिंग की कोशिश की। इससे वह बेहोश हो गईं। होश आने पर पता चला कि आरोपी तीन हजार रुपये नगद, दो तोले की सोने की जंजीर लूट ले गए हैं। रेनू ने बताया कि उसने पुलिस को सूचना दी। उसी वक्त तहरीर दी गई। पुलिस के टरकाने पर एसपी से गुहार लगानी पड़ी।
विज्ञापन



आरोपी इलाकाई लड़कियों से छेड़खानी करते हैं। इसके विरोध पर हमला किया गया। कोतवाल सुनील कुमार सिंह का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी।

- कई दिनों से इलाकाई लड़कियों से कर रहे थे छेड़खानी, पुलिस के टरकाने पर लगाई एसपी से गुहार, रिपोर्ट के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें