फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बुलेट सवार दुकानदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धाता (फतेहपुर)। वाहन की टक्कर से गुरुवार रात बुलेट सवार दुकानदार की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


खखरेरू थाना क्षेत्र के जयरामपुर गुरगौला निवासी जगदेव सिंह का बेटा विष्णु सिंह (43) की धाता कस्बे में ज्वैलरी, कपड़े, इलेक्ट्रानिक्स सामान की दुकान है। वह रात को दुकान बंद करने के बाद निमंत्रण में शामिल होने गए थे। शादी समारोह से घर लौट रहे थे। धाता थाना क्षेत्र के डेंडासाई भट्ठे के पास किसी वाहन ने दुकानदार की

बुलेट से टक्कर हो गई। टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से भाग निकला। रास्ते में घायल दुकानदार को पीछे से आने वाले परिचित के लोगों ने देखा। उन्हें पीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर परिजन पहुंचे। डाक्टर ने सिर में गंभीर चोट देखकर रेफर किया। परिजन प्रयागराज लेकर जा रहे थे, रास्ते में उनकी सांसे थम गई। परिजनों ने
विज्ञापन


बताया कि बुलेट तीन-चार दिन पहले खरीदी थी। घटना से पत्नी प्रभा सिंह और बेटे विपिन सिंह का हाल बेहाल हो गया। एसओ संदीप तिवारी ने बताया कि घटनास्थल से हेलमेट नहीं मिला है। दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


वाहन की टक्कर से बुलेट सवार दुकानदार की मौत
- निमंत्रण समारोह से वापस लौटते वक्त हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें