बोलेरो ने महिला को रौंदा
इटावा। नेशनल हाईवे 91ए पर स्थित पक्का ताल के पर बोलेरो की टक्कर से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वह सड़क पार कर रही थी, तभी चपेट में आ गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेजा।
कोतवाली में कुंअर बहादुर पुत्र चतुरी निवासी कैलाशपुरा मौजा ढकपुरा ने बताया गया कि शुक्रवार शाम चार बजे करीब 50 वर्षीय चाची गिरजा देवी पत्नी रूपलाल कोरी खेतों से वापस आते हुए सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान भरथना की ओर से तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो कार की टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक इन्द्रपाल सरोज, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सहित थाना पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा।