खागा। घर से निकले एक युवक की ट्रेन से टकराकर मौत हो गई। रेलवे लाइन किनारे पड़ी साइकिल व मोबाइल से जीआरपी ने परिजनों की सूचना दी। शव की पहचान होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
कोतवाली क्षेत्र के ऐलई के मजरा कृपालपुर निवासी मनोहर प्रजापति अपनी पत्नी के साथ गुरुवार की शाम बाजार गए थे। घर में उनका लड़का सूर्य प्रकाश(23) अकेले था। शाम को वह साइकिल लेकर खागा की तरफ निकला। शाम तक घर नहीं लौटा। देर शाम जीआरपी पुलिस को रेलवे लाइन किनारे पांभीपुर के पास युवक की लाश मिली।
रेलवे लाइन किनारे उसका मोबाइल पड़ा हुआ था। पुलिस ने मोबाइल चेक किया तो युवक के परिजनों से संपर्क हो सका। पुलिस ने जैसे ही परिजनों को सूचना दी तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बिलखते हुए मौके पर पहुंचे और शव की पहचान सूर्य प्रकाश के रूप में की। पुलिस ने परिजनों की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युवक की ट्रेन से कटकर मौत
- रेलवे लाइन किनारे पड़ी मिली साइकिल व मोबाइल
अमर उजाला ब्यूरो