फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर मारपीट और लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर (फतेहपुर)। गोकशी के आरोपियों की टोह लेने शुक्रवार की रात आठ बजे पहुंची पुलिस पर देवरानी व जेठानी ने पीटने व घर में लूटपाट करने का आरोप लगा है। घायल देवरानी-जेठानी जिला अस्पताल में शनिवार दोपहर मेडिकल कराने पहुंची। मजरूबी चिठ्ठी न होने पर डाक्टर ने मना किया। सूचना पर पहुंचे चेयरमैन प्रतिनिधि ने नाराजगी जताई। बाद में सीएमओ के आदेश पर दोनों के मेडिकल की कार्रवाई हुई।

एक परिवार की देवरानी व जेठानी शनिवार की दोपहर जिला अस्पताल में मेडिकल कराने पहुंची। उन्होंने आरोप लगाया कि चौकी के दो सिपाही समेत पांच पुलिस कर्मी उनके घर रात करीब साढ़े आठ बजे पहुंचे। जबरदस्ती दरवाजे की कुंडी खुलवाई। उनके बीमार और वृद्ध ससुर के कमरे में घुसकर मारपीट करने लगे। वह दोनों बचाव में पहुंची तो आरोपी पुलिसकर्मी उनसे हाथापाई करते हुए अश्लील हरकत करने लगे। लाठी-डंडे से पीटा गया। आरोप लगाया कि 11 हजार रुपये, सोने, चांदी से भरे जेवर का बक्सा लूट ले गए। सुबह कोतवाली शिकायत करने पहुंची तो वहां से भगा दिया।
विज्ञापन


पीड़ित महिलाओं ने इमरजेंसी में तैनात डा. विवेक निगम से मेडिकल कराने की मांग की। डाक्टर ने मजरूबी चिठ्ठी न होने पर कार्रवाई से मना कर दिया।

सूचना पर चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा पहुंचे। मेडिकल न करने की बात सुनकर हाजी रजा ने डॉक्टर नाराजगी जताई। सीएमएस डा. हरगोविंद ने भी मेडिकल कार्रवाई कोर्ट व पुलिस के आदेश पर किए जाने की बात कही।

मामला सीएमओ विनय कुमार पांडेय तक पहुंचा। सीएमओ ने पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर मेडिकल के आदेश जारी किए। इसके बाद दोनों पीड़ित पक्षों का मेडिकल हुआ।

चौकी इंचार्ज बटेश्वर दुबे का कहना है कि वह लोग शाम करीब छह बजे चिह्नित लोगों की गतिविधियां जांचने गए थे। वह घर के अंदर भी नहीं गए। बाद में कौन पुलिस कर्मी उनके घर पहुंचे हैं इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन


कोतवाल सुनील कुमार का कहना है कि परिवार उनके पास किसी के खिलाफ तहरीर देने नहीं आया। यदि पुलिसकर्मियों ने मारपीट की है तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें