तमंचा सटा व्यापारी से बाइक लूट ले गए बदमाश
धाता। थाना क्षेत्र पटेलवा बलुवा गांव के पास मंगलवार की रात बदमाश व्यापारी से तमंचा सटाकर बाइक लूट ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस छानबीन में जुटी है।
धाता थाने के बेलाई गांव निवासी सुनील सेन की कस्बे में रेडीमेड की दुकान है। यह किसी रिश्तेदार के घर रात को बाइक से इलाहाबाद जा रहे थे। पटेलवा बलुवा गांव के पास लघुशंका करने लगे। तभी तीन बदमाश इनके पास पहुंचे। बदमाश इनसे बाइक की चाबी छीनने लगे। विरोध करने पर पिटाई कर दी। एक बदमाश ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।
तमंचा देखकर सुनील भयभीत हो गए। बदमाश चाबी छीनने के बाद बाइक लेकर फरार हो गए।
- धाता से इलाहाबाद जाते वक्त हुई घटना