फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सोनही गांव में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने बुधवार को छापेमारी की। एक लड़की को बरामद कर एक आरोपी को उठा ले गई है। गांव में छापेमारी से हड़कंप मचा रहा है।
बिहार की रहने वाली एक नाबालिग दिल्ली में परिवार संग रहती है। करीब एक माह पहले सोनही गांव का रहने वाला युवक दिल्ली से लड़की को अगवा कर लाया था। दिल्ली के लोधीगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। क्राइम ब्रांच आरोपी का लोकेशन ट्रेस कर रही थी। दिल्ली पुलिस बुधवार शाम कोतवाली पहुंची। लोक ल पुलिस टीम के साथ सोनही गांव में छापेमारी की। कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस लड़की को साथ ले गई है।
दिल्ली क्राइम ब्रांच टीम की सोनहीं गांव में छापेमारी
- नाबालिग को बरामद कर आरोपी को उठा ले गई
अमर उजाला ब्यूरो