फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल में बात करते कार ड्राइवर ने वृद्धा को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा(फतेहपुर)। मोबाइल में बात करते कार ड्राइविंग ने गुरुवार दोपहर 95 साल की एक वृद्धा की जान ले ली। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के दर्जिनटोला निवासी रविकरन की पत्नी रामप्यारी (95) की वृद्धावस्था के चलते मानसिक हालत कम ठीक रहती थी। वह दोपहर को टहलते हुए ब्राह्मण टोला पहुंची थी। एक परिचित के घर से खाना खाकर
चौक से हनुमान मंदिर नौबस्ता रोड की तरफ जा रही थी। चौक की तरफ से आई कार ने वृद्धा को कुचल डाला। घटना देखकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए। कार चालक को मौके पर पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि
विज्ञापन


चालक मोबाइल में बात करते हुए कार चला रहा था। तभी कार में नियंत्रण नहीं पा सका। घटना की खबर पर बेटा संदीप और परिजन मौके में पहुंचे। परिजनों में कोहराम मच गया। इलाकाई लोगों ने बताया कि मार्ग आबादी के बीच गली का है। वाहन तेज रफ्तार में निकलते हैं। कार चालक अक्सर तेज रफ्तार में गली से निकलता रहा है। कोतवाल सुरेश चंद्र ओमहरे ने बताया कि चालक सुनील जोशी है। वह सराफ कारोबारी दीपू गुप्ता की कार का ड्राइवर है। कार को सीज किया गया है।
विज्ञापन


फोटो संख्या एवं परिचय
24- दुर्घटना करने वाली खड़ी कार

कार चालक ने वृद्धा को रौंदा
- मोबाइल पर बात करते चला रहा था कार, कार चालक को पुलिस ने पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें