फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप की कोशिश के बाद भाइयों ने की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर । थाना क्षेत्र के एक गांव में अकेली किशोरी के साथ घर में घुसकर रेप की सगे भाइयों ने कोशिश की। किशोरी जान बचाकर बाहर भाग निकली। तभी घर से चार लाख के जेवरात अलमारी का लॉकर खोलकर लूट ले गए। पुलिस मामले की जांच के लिए पहुंची है।

परिवार के मुखिया राजस्थान में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी राजस्थान कुछ दिन के लिए गई थी। घर में उनकी अकेली 17 साल की बेटी रही है। महिला गुुरुवार को वापस घर लौटकर आई। तभी बेटी मां से लिपटकर रोने लगी।
विज्ञापन


बेटी ने मां को आपबीती सुनाई। मां ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी अकेली बेटी के देखकर 19 दिसंबर को गांव के सगे भाई घर में घुस गए थे। बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने लगे।
विज्ञापन


वह भागकर घर के बाहर आई। तभी दोनों ने घर में लूटपाट की। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।

दुष्कर्म की कोशिश के बाद भाइयों ने की लूटपाट
चार लाख के जेवरात लूटने का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें