अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। शहर के लाला बाजार इलाके में शनिवार की शाम एक युवती का नकदी भरा पर्स महिलाओं ने उड़ा लिया। उसने घटना के दौरान ही शोर मचाकर दो महिलाओं को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने संदिग्ध महिलाओं से पूछताछ कर रही है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के सरवर अली अपनी पत्नी शगुफ्सा परवीन के साथ शांतिनगर इलाके में रहते हैं। सरवर सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। इन दिनों छुट्टी लेकर घर आए हैं। शांतिनगर में ही कासिम के घर उनकी ससुराल है। शगुफ्सा शाम को लाला बाजार खरीददारी करने गई थी।
ई रिक्शा से उतरने के बाद बड़े पर्स के अंदर से छोटा पर्स निकाला और चालक को रुपये दिए। छोटे पर्स को हाथ में पकड़ लिया था। उसने बताया कि पांच से छह महिलाओं को झुंड उसके पास पहुंचा था। महिलाओं ने उसका पर्स चुरा लिया। अचानक हाथ से पर्स गायब देखकर महिलाओं का पीछा किया।
दो महिलाओं को पकड़ लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने 100 नंबर में कॉल की। पुलिस दोनों महिलाओं को कोतवाली ले गई। शगुफ्सा ने बताया कि बाजार करने के लिए एटीएम से छह हजार रुपये निकाले थे। पर्स में एटीएम कार्ड, मोबाइल भी है। उसका पर्स पकड़ी गई महिलाओं के साथ रही महिलाएं लेकर फरार हो गई हैं। कोतवाल सुनील कु मार सिंह ने बताया कि मामले की आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है।
लाला बाजार में युवती का पर्स चोरी
भीड़ में महिलाओं के गैंग ने ही उठाया फायदा