फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कंडक्टर व दरोगा से भिड़ा रिटायर्ड फौजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। रोडवेज बस व बोलेरो में टक्कर के बाद गुस्साए रिटायर्ड फौजी ने अपने साथी संग बस कर्मियों से हाथापाई की। बीच बचाव को पहुंचे दरोगा से भिड़ गया। चौकी का फोर्स पहुंचने पर आरोपियों को काबू में किया जा सका। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


जाफरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी नागेंद्र कुमार गुप्ता रिटायर्ड फौजी बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जहानपुर पिंकी नगर में परिवार के साथ रहते हैं। वह अमेना गांव निवासी जीतलाल के साथ बुधवार रात अपने गांव निजी बोलेरो से जा रहे थे। जोनिहा के पास रोडवेज बस व बोलेरो में टक्कर हो गई। रिटायर्ड फौजी ने बस चालक को हड़काना

शुरू किया। इस पर बात बढ़ गई। चालक व महिला कंडक्टर कानपुर के गीता नगर निवासी रामबाबू की पुत्री सुमनलता ने अपने साथ अभद्रता का आरोप लगाया। सूचना पर चौकी इंचार्ज रामाकांत गिरी पहुंचे। फौजी को रोकने का प्रयास किया। फौजी और उसका साथी दरोगा से भी भिड़ गए। हाथापाई होने की भी चर्चा रही। सूचना
विज्ञापन


पर चौकी से फोर्स पहुंचा। दोनों को पकड़ कर पुलिस कोतवाली ले गई। परिचालक सुमनलता की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। कोतवाल एपी तिवारी ने बताया कि आरोपी नशे में रहे हैं। चौकी इंचार्ज से कहासुनी हुई है। उनसे हाथापाई की बात नहीं है। जाफरगंज थाने में रिटायर्ड फौजी के खिलाफ कई मारपीट के मामले दर्ज हैं। आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

महिला कंडक्टर व दरोगा से भिड़ा रिटायर्ड फौजी
- रोडवेज बस से बोलेरो टकराने के बाद हुआ बवाल
- आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जेल भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें