अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने प्रेमी के खिलाफ छेड़खानी व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
युवती का आरोप है कि आरोपी ने दो दिन पहले घर में घुसकर छेड़खानी की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। आरोपी ने बताया कि उसका दस साल से युवती के साथ प्रेम संबंध हैं। पहले युवती उसके साथ शादी करना चाहती थी।
अब इनकार करने लगी है। उसने शादी का दबाव बनाया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की है। एसओ अनूप सिंह ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध रहे हैं।