फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बेलदरइया मोहल्ले में मुमताज अली (55) का घर के अंदर फांसी से लटकता शव बरामद हुआ। तीन दिन पहले हुई मारपीट के मामले को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाने की मौत की पुष्टि हुई है।

बेलदरइया मोहल्ला निवासी मुमताज अली बुधवार की रात घर के बाहर चारपाई में सोये थे। गुरुवार को उनका शव घर के अंदर बांस के छप्पर से लटकता मिला। फंदा नायलान की रस्सी का था। पैर जमीन को छू रहे थे। चढ़ने के लिए लकड़ी की सीढ़ी भी लगी थी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


इस पर कार्यवाहक कोतवाल सुभाषचंद्र यादव और बाकरगंज चौकी इंचार्ज कैलाश नाथ पहुंचे। उन्होंने शव नीचे उतारा। पत्नी साजदा ने पति की हत्या का आरोप लगाया। उसने बताया कि इलाके के ही एक युवक का पति के दोस्त इस्लाम के साथ झगड़ा हो रहा था। बीच बचाव में पति मुमताज पहुंचे थे।
विज्ञापन


आरोपी ने पति की पिटाई की थी और जान से मारने की धमकी दी थी। उसने ही हत्या के बाद पति को फांसी के फंदे से लटकाया है। जांच के लिए मौके पर फोरेंसिक टीम बुलाई गई। पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। फोरेंसिक टीम ने संदिग्ध और रस्सी से फिं गर प्रिंट के नमूने लिए। चौकी इंचार्ज कैलाश नाथ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या किए जाने का मामला आया है।

14- मुमताज अली की फाइल फोटो।
13- बेलदरइया मोहल्ले में रोते बिलखते परिजन।

अधेड़ ने फांसी लगाई
तीन दिन पहले मारपीट करने का आरोप
पुलिस ने संदिग्ध को पूछताछ के लिए उठाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें