फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी के फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
साड़ी के फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता
विज्ञापन


किशनपुर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर भरसौल के मजरे निहुवापुर गांव में पूजा(19) ने शनिवार की रात संदिग्ध हालात में फांसी लगा ली। रात में पति की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। तब तक पूजा की मौत हो चुकी थी। वह शादी के बाद दूसरी बार ससुराल पहुंची थी। घटना से कोहराम मच गया।

पूजा असोथर थाना क्षेत्र के माना डेरा के मजरे सरकंडी निवासी रामबली की बेटी थी। उसकी शादी निहुवापुर गांव के इंद्रसेन के साथ पांच जून को हुई थी। शादी के बाद वह दूसरी बार दो दिन पहले मायके से विदा होकर ससुराल पहुंची थी।
विज्ञापन


ससुर धर्मराज ने बताया कि बेटा इंद्रसेन बहू के साथ अलग घर में रहता है। वह रात को खाने के बाद छत पर सोने चला गया था। बहू ने खाना खाकर पहुंचने की बात कही थी। वह काफी देर तक छत पर नहीं पहुंची तो बेटा कमरे में गया। उसने पत्नी को कमरे में धन्नी से साड़ी के फंदे पर लटकता देखा। बेटे की चीख पुकार पर वह लोग भी पहुंच गए। पूजा को नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इंद्रसेन की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। पूजा के साथ उसकी दूसरी शादी हुई थी। एसओ राजीव सिंह ने बताया कि फांसी लगाने की वजह सामने नहीं आ सकी है। मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

- शादी के बाद दोबारा पहुंची थी ससुराल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें