फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन


खागा। खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की दोपहर एक किशोरी के साथ गैंगरेप की वारदात हुई। गैंगरेप के चार आरोपी गांव के हैं। एक युवक पड़ोसी गांव का है। आरोप है कि यह सभी किशोरी को बहला फुसला कर खंडहर में ले गए। यहां रेप किया। पुलिस ने मंगलवार को जानकारी पर पांचों के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की है।

गांव की 13 साल की लड़की को गांव के ही रंजीत सिंह, पप्पू विश्वकर्मा, अभिलाष लोधी व सुघर लोधी के साथ नंदापुर गांव के मजरे कूरा निवासी रिंकू बरगलाकर दोपहर तीन बजे गांव के बाहर खंडहर में ले गए। यहां पर नाबालिग के साथ जोर जबरदस्ती शुरू कर दी। लड़की के शोर मचाने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए खामोश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहशियों के चंगुल से छूटने के बाद घर लौटी लड़की ने आपबीती परिजनों को बताई। पहले तो परिवार ने लोकलाज के चलते पुलिस तक जाने की हिम्मत नहीं दिखाई। बाद में आरोपियों के हौसले बढ़ते देख लिखित तहरीर दी। कार्यवाहक कोतवाल राकेश मौर्या ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर दुष्कर्म के आरोपियों को दबोचने के लिए दबिशें दी जा रहीं हैं।

- फुसलाकर खंडहर में ले जाकर पांच युवकों ने की वारदात, पांचों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें