फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जज, डीएम व एसपी ने जेल को खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। जनपद न्यायाधीश व जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे तथा पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी द्वारा मंगलवार को जिला जेल का औचक निरीक्षक किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल में लगे जैमर, सीसीटीवी कैमरा, कार्यालय के अभिलेखों को चेक किया गया तथा जैमर को तुरंत अपडेट करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पाया कि एक सीसीटीवी कैमरा एक महीने से खराब था। उसको तत्काल ठीक कराने का निर्देश जेल प्रशासन को दिया। मुलाकाती के पास सीसीटीवी कैमरा लगवाने को कहा गया। अभिलेखों की साफ सफाई रखने बताया गया। कैदियों के बैरिकों की तलाशी ली गई तथा उनके रहने खाने पीने सुविधा की भी जानकारी ली गई। जेल में अंडर ट्रायल लंबे समय से रहने वाले कैदियों की जानकारी ली गई। इसके अलावा जेल अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक आदेश निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें