खागा। युवक का मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड शुक्रवार को खो गया। उसी दिन वह बैंक मैनेजर के पास इसकी सूचना देने पहुंचा। बैंक में पता चला कि उसके खाते से अलग-अलग दिनों में करीब एक लाख 54 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं। उसने मामले की शिकायत कोतवाली में की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
खागा कोतवाली के नरौली गांव निवासी आशीष कुमार ने टेनी गांव स्थित बैंक ऑफ बड़ोदा (बीओबी) में खाता खुलवा रखा है। उसके खाते में मौजूदा समय एक लाख 54 हजार रुपये थे। शुक्रवार को उसका मोबाइल और एटीएम कार्ड खो गया। ऐसे में वह खाता लॉक कराने के लिए बीओबी पहुंचा और मैनेजर को बताया तो बताया कि
खाते से 15 जनवरी से लेकर अब तक करीब एक लाख 54 हजार रुपये निकाले गए है। जानकारी करने पर पता चला कि यूपीआई मनी ट्रांसफर के जरिए यह धन निकाला गया है। आशीष ने इसकी शिकायत कोतवाली में की है। कोतवाल सुरेश चंद्र ओमहरे का कहना है कि पीड़ित का मोबाइल या एटीएम खोने का जो दिन दिखाया जा रहा है वह संदिग्ध है।
खाते से डेढ़ लाख से ज्यादा की रकम पार
- युवक का मोबाइल व एटीएम कार्ड खो गया था, बैंक पहुंचने पर फर्जीवाड़े का पता चला
अमर उजाला ब्यूरो