फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके जाने से रोकने पर महिला ने जहर खा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मायके जाने से रोकने और विरोध करने पर पिटाई से आहत विवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी। मायके पक्ष की सूचना पर थरियांव पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रयोगशाला जांच के लिए विसरा रखा गया है।
विज्ञापन


मलवां थाना क्षेत्र के झाड़ी रामपुर गांव निवासी विजय कुमार की बेटी रानी देवी(30) की शादी साल 2012 में थरियांव थाने के मुरांव गांव गड़रियनपुरवा निवासी सुनील कुमार लोधी से हुई थी। दो मासूम बेटियां और एक बेटा है। रानी के भाई रामदत्त ने बताया कि उनके बच्चे का घर में छठी और रविवार को मुंडन संस्कार का अयोजन था।

उसने बहन को बुुलाया था। बहन का दोपहर लगभग ढाई बजे फोन आया। उसने बताया कि सुनील मायके आने से रोक रहे हैं। इससे विवाद हो रहा है। इसके बाद उसे रात को बहन के मौत की खबर आई। पता चला कि बहन को विवाद के दौरान पीटा गया था। इसी से आहत होकर उसने आत्महत्या की है। थानेदार श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि वजह की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायके जाने से मना करने पर दे दी जान
- पति पर पिटाई करने का लगा आरोप
- मायके में मुंडन संस्कार में शामिल होना था
अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें