फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से तंग किसान ने चाकू मार जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हुसैनगंज (फतेहपुर)। कस्बे में लंबी बीमारी से तंग एक किसान ने खुद पेट में चाकू मारकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का गंगा घाट में अंतिम संस्कार कर दिया है।

कस्बा निवासी शंकर गुप्ता (58) कई साल से गंभीर बीमारी से ग्रसित था। बीमारी के कारण वह खेती किसानी या फिर घरेलू कोई काम काज भी नहीं कर पाता था। पत्नी गीता देवी और बेटे विष्णु तथा अर्पित पर ही घर की पूरी जिम्मेदारी थी। इलाज के कारण परिवार आर्थिक तंगी का भी शिकार था। सोमवार की रात वह खाना खाने के बाद सोने के लिए कमरे में चला गया। परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरों में चले गए। सुबह परिजनों ने देखा तो किसान का खून से लथपथ शव बिस्तर पर पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे विष्णु ने बताया कि पिता कई साल से बीमारी से परेशान थे। पेट में सूजन के कारण उन्हें चलने फिरने भी दिक्कत हो रही थी। ऐसे में उन्होंने रात में अपने पेट में चाकू से वार करके आत्महत्या कर ली है। परिवार के अन्य सदस्यों की सलाह पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें