फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में डीजे मालिक को पीटा, उपकरण तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी में डीजे मालिक को पीटा, उपकरण भी तोड़े
विज्ञापन

पुलिस को मामले की दी गई तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। शादी समारोह में कुछ देर के लिए डीजे बंद कर देने पर बुधवार की रात बारातियों ने जमकर हंगामा किया। डीजे मालिक की पिटाई कर उपकरणों में तोड़फोड़ डाले। पुलिस छानबीन में जुटी है।

औंग कस्बा निवासी कमेलश दीक्षित का बेटा विशाल दीक्षित डीजे संचालक है। वह राम सिंह की बेटी की शादी के आयोजन में डीजे लगाए था। निकासी के बाद बारात द्वारचार को पहुंची तो शोर होने पर राम सिंह ने डीजे कुछ देर के लिए बंद करा दिया। इसी दौरान डीजे पर बाराती नाचने पहुंच गए। उन लोगों ने डीजे संचालक से डीजे चालू करने के लिए बोला तो उसने रामसिंह की अनुमति मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशाल ने बताया कि बाराती शराब के नशे में थे। डीजे न बजाने के विवाद में पिटाई कर दी। डीजे की फर्श व उपकरण भी तोड़ डाले। करीब बीस हजार का नुकसान हुआ। एसआई उमाशंकर यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। हर्जाना भरने की पक्षों के बीच बातचीत हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें