बकेवर। लाला बक्सरा गांव में बुधवार की रात नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
खागा के बगुलापुर निवासी पप्पू सविता की बेटी नेहा (22) की शादी बीस अप्रैल 2018 को लाला बक्सरा गांव निवासी किसान सुरेश कुमार से हुई थी। सुरेश ने बताया कि वह सुबह जब जगा तो कमरे का दरवाजे में बाहर से कुंडी लगी थी। शोर मचाने पर पिता व मां आए। उन्होंने दरवाजा खोला। देखा गया कि आंगन की ओर भी दरवाजा
बंद था। दूसरे की छत से जाकर दरवाजा खोला तो नेहा का शव कोठरी में रस्सी के फंदे से लटका दिखा। सूचना पर पुलिस आ पहुंची। पुलिस की सूचना पर नेहा के पिता गांव पहुंचे। पिता ने दहेज के लिए ससुरालवालों के उत्पीड़न से तंग आकर जान देने का आरोप लगाया है। थानेदार एयू सिद्दीकी ने बताया कि दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी
मायके पक्ष ने पति समेत पांच ससुराल वालों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई
अमर उजाला ब्यूरो