खागा। कस्बे के विजयनगर मोहल्ले में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को निशाना बनाया। ताला तोड़कर दाखिल हुए चोर नगदी व जेवर समेट ले गए। सुबह जब लोगों ने ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना मकान मालिकों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी जांच की।
विजय नगर मोहल्ला निवासी सराफा कारोबारी आशीष कुमार सोनी गुरुवार को परिवार सहित पैतृक गांव खैरई गए हुए थे। रात में चोरों ने घर के मेन गेट का ताला और एक लोहे की ग्रिल तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। इसी तरह मोहल्ले के ही खोया कारोबारी गुमन तिवारी गुरुवार को परिवार सहित अपने पैतृक गांव रारी गए हुए थे। चोरों ने घर
का ताला तोड़ कर नगदी व जेवर समेट ले गए। आशीष के मुताबिक चोर करीब करीब दो लाख रुपये का सामान ले गए हैं। इसी तरह से गुमन तिवारी के यहां से 25 हजार रुपये और करीब दो लाख के जेवर चोरी हुए हैं। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दो व्यापारियों के घरों से लाखों की चोरी
- सुबह पड़ोसियों ने सूचना, घटनाओं की जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो