अल्लीपुर (फतेहपुर)। रक्षाबंधन पर्व मनाकर मायके से पति के साथ ससुराल लौट रही महिला और उसकी बेटी की सोमवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। कानपुर की ओर जा रहे ट्रक ने इन्हें पीछे से टक्कर मार दिया। ट्रक मां-बेटी को कुचलते हुए निकल गया। पति के पैर पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ जाने से वह घायल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा मलवां थाना क्षेत्र के हाईवे के चितौरा गांव के पास हुआ।
कानपुर नगर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के प्रेमपुर गांव निवासी प्रेम नारायण शर्मा के बेटे उपेंद्र नाथ पत्नी आरती देवी (27) और नौ माह की बेटी काव्या उर्फ गुड़िया के साथ ससुराल हुसैनगंज थाने के सेमरहटा गांव रविवार को आए थे। सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे लौट रहे थे। मलवां थाना क्षेत्र के हाईवे के चितौरा गांव के पास पीछे से ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। आरती गोद में लिए बच्ची के साथ हाईवे पर गिर पड़ी। ट्रक दोनों को कुचलते हुए
निकल गया। उधर, सड़क पर गिरे उपेंद्र नाथ के पैर में ट्रैक्टर चढ़ गया। हेलमेट लगाए होने से जान बच गई। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। एंबुलेंस से उपेंद्र को जिला अस्पताल भेजा गया। आरती के पिता रमेश चंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि उपेंद्र और पिता बाहर फर्नीचर कारीगरी हैं। दामाद बेटी को लेकर रक्षाबंधन पर आया था। 18 फरवरी 2017 को शादी हुई थी। बेटी पांच भाइयों के बीच इकलौती थी। भाइयों के बीच इकलौती होने के
कारण हर साल रक्षाबंधन में जरूर घर आती थी। कार्यवाहक एसओ बीबी सिंह ने बताया कि हादसा करने वाले ट्रक की तलाश की जा रही है।
फोटो संख्या एवं परिचय
28- पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन परिजन
29- इमरजेंसी में घायल पति उपेंद्र नाथ
30- फाइल फोटो काव्या
31- फाइल फोटो आरती
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी की मौत
बाइक सवार ससुराल से वापस कानपुर घर लौट रहे थे
मलवां थाना क्षेत्र के हाईवे के चितौरा गांव के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो