फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल बाद भी घायल के चेहरे में गोलियों के छर्रे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। हाईकोर्ट ने गोलीबारी के एक मामले में तीन साल बाद घायल की वर्तमान स्थिति की मेडिकल रिपोर्ट मांगी है। घायल के चेहरे में गोलियों के कई छर्रे अभी तक घुसे हैं। पुलिस ने पीड़ितों का मेडिकल कराकर रिपोर्ट हाईकोर्ट को भेजी है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के पूरेताज महमूदपुर गांव निवासी चंद्रपाल का बेटा रामबाबू (35) और रंजीत के बेटे दिलीप (22) पर एक पक्ष के लोगों ने 2014 में फायरिंग की थी। घटना के तीन साल के अंतराल के बाद भी एक आरोपी जेल में हैं।
विज्ञापन


आरोपी पक्ष जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचा। इसी प्रकरण में हाईकोर्ट ने घायलों की वर्तमान में स्थिति जानने के लिए कोतवाली पुलिस से मेडिकल रिपोर्ट मांगी। कोतवाली पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन


घायल रामबाबू का कानपुर तक इलाज हुआ था। रामबाबू के चेहरे में अभी भी कई छर्रे लगे हुए हैं। मेडिकल की कार्रवाई एसआई ब्रह्मदत्त गोस्वामी ने कराई। एसआई ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई की गई है।

नाबालिग से दुष्कर्म में दस साल कैद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें