फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ने किशोर को कुचल डाला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर ने किशोर को रौंदा
विज्ञापन


फतेहपुर। किशनपुर थाने के मझिगवां गांव में ट्रैक्टर ने शुक्रवार शाम साइकिल सवार भीम सिंह (13)को कुचल दिया। सीएचसी लेकर आते वक्त रास्ते में किशोर की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।

किशनपुर थाने के भ्योंखर गांव निवासी ननकवा सिंह ट्रैक्टर लेकर गोबर की खाद लादने मढ़ौली गांव गए थे। ट्रैक्टर को उनका बेटा जितेंद्र यादव चला रहा था। गांव वापस लौटते वक्त मढ़ौली गांव के नलकूप के पास साइकिल सवार भीम सिंह (13) पुत्र राममूरत ट्रैक्टर की चपेट में आकर कुचल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर समेत फरार हो गया। ग्रामीणों ने हादसा देखकर परिजनों को खबर दी। परिजन भीम को सीएचसी में ले गए। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

- सीएचसी ले जाते वक्त रास्ते में तोड़ा दम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें