फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा मशीन के पट्टे में फंसकर मालिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग। थाना क्षेत्र के गंगचौली बुजुर्ग गांव में चारा काटने की मशीन के पट्टे में फंसकर एक किसान की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


गंगचौली बुजुर्ग गांव निवासी सेवानिवृत्त पोस्टमैन दिवंगत राजेंद्र अवस्थी के बेटे लल्लू अवस्थी (27) पैतृक आटा-चक्की, चारा काटने आदि की देखरेख व मवेशी पालन का कार्य करते थे। रविवार रात नौ बजे चारा काटने वाली मशीन का पट्टा अचानक उतर गया। मशीन चलते रहने के दौरान ही वह उसमें पट्टा चढ़ा रहे थे। अचानक

लपेटे में आ जाने से फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन कानपुर अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष राकेश मौर्या ने बताया कि परिवार ने पुलिस को सूचना नहीं दी। शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। किसी का कोई आरोप नहीं है। किसान लल्लू अवस्थी के पिता राजेंद्र अवस्थी की मौत बीमारी के चलते 10 साल पहले हो गई थी। बड़ी बहन बीनू की शादी हो चुकी है। मंझले भाई बल्लू की मौत भी सात साल पहले बीमारी से हो गई थी। अब परिवार के अंतिम चिराग की पट्टे में फंसकर मौत हो गई। घर में सिर्फ बूढ़ी मां बची हैं। गांव वालों ने बताया कि लल्लू की शादी एक साल नौ दिन पहले थाना क्षेत्र के खदरा गांव में दिवंगत उमाकांत पांडेय की बेटी शालू के साथ हुई थी। शादी के बाद आपसी अनबन के चलते पत्नी खदरा गांव में अपने मायके में रह रही थी। पति की मौत की खबर पाकर रात्रि में शालू ससुराल पहुंची। घर पर बेसहारा मां रमाकांती का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारा मशीन के पट्टे में फंसकर कसान की मौत
परिजनों ने पुलिस को बताए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें