फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैरिज लॉन में मचाया उत्पात, तोड़ी सफारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। शादीपुर के एक मैरिज लॉन के बाहर खड़े वाहनों से रास्ता न मिलने पर नाराज आधा दर्जन युवकों ने शनिवार रात जमकर उत्पात मचाया। लाठी डंडे से सेवानिवृत्त लेफ्टीनेंट के बेटे की सफारी के शीशे तोड़ डाले। लॉन के कर्मचारियों को भी पीटा। घटना का कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सेवन क्रिमिनल एक्ट, मारपीट, गाड़ी तोड़ने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई का दावा किया गया है।


शहर के आवास विकास कालोनी निवासी रिटायर्ड फौजी सुखदेव सिंह चौहान के बेटे अखिलेश सिंह उर्फ बीरू अपने दो साथियों संग गैस गोदाम रोड शादीपुर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वह सफारी मैरिज हाल के बाहर रोड किनारे खड़ी कर अंदर चले गए थे। कुछ देर बाद एक एक्सयूवी कार सवार चार लोग और एक बाइकपर सवार दो युवक वहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफारी खड़ी होने से उनकी कार नहीं निकल पा रही थी। वे सभी उतरे और मैरिज हाल में जा घुसे। पहरे पर खड़े कर्मचारियों से लाठी छीन ली और सफारी वालों के बारे में गालीगलौज करते हुए पूछने लगे। इससे सफारी सवार दहशत में आ गए। वे चुप्पी साध गए। भीड़ में अफरातफरी का माहौल हो गया। हमलावर डंडे लेकर बाहर आए। सफारी के सारे शीशे तोड़ डाले। बोनट पर लाठियां चलाईं। इसके बाद चले गए। सूचना पर सीओ सिटी केडी मिश्रा मौके पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज गोविंददेव मिश्रा ने बताया कि अखिलेश की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट की गई है। आरोपियों को ट्रेस किया जा रहा है। सारे शादीपुर इलाके के लोग हैं।

कर्मचारियों को पीटकर लोगों से की गाली गलौज
कार निकलने का रास्ता न मिलने पर हुआ विवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें