फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस का युवक स्मैक बेचते दबोचा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। शहर के अरबपुर इलाके से पुलिस ने स्मैक बेचते एक युवक को सोमवार की रात गिरफ्तार किया है। पुलिस को अभी आरोपी के साथी की तलाश है।

हाथरस जिले के कोतवाली क्षेत्र के रमनपुर निवासी आसीन अली के बेटे नियामत अली की अरबपुर इलाके की एक युवती से छह साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद अक्सर नियामत ससुराल में ही रहता है। अरबपुर इलाके में कई ठिकानों से स्मैक का कारोबार होता है। सटीक सूचना पर मुराइन टोला चौकी इंचार्ज बटेश्वर दुबे ने सोमवार रात अरबपुर मोहल्ले में स्मैक बिक्री सूचना पर छापेमारी की। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पुलिस को देखते ही नियामत अली और उसके साथ मौजूद अज्ञात युवक भागने लगा। दौड़ाकर नियामत को पकड़ लिया। उसके पास से दस हजार की स्मैक बरामद हुई।
विज्ञापन


इससे पहले शहर के अरबपुर से ही पुलिस ने स्मैक के कुख्यात कारोबारी शेखू अंसारी को हाथरस के ही एक स्मैक कारोबारी के साथ पकड़ा था। चौकी इंचार्ज ने बताया कि लोकल के सभी कारोबारियों को पुलिस पहचानती है। इसी वजह से रिश्तेदारों को बुलाकर उनसे स्मैक बिकवाई जा रही है। गैंग के सरगना तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। आरोपी नियामत को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें