फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुर में वृद्धा के घर से सोने की चेन और नौ हजार की नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सुखरौ पट्टी के शिवपुर गांव में मंगलवार सरे शाम चोरों ने वृद्धा के घर से सोने की चेन और नौ हजार रुपये की नगदी पर उड़ा ली है। घटना के समय वृद्धा घर में ताला लगाकर पड़ोस में अपने रिश्तेदारों के यहां गई थी। चोरी की घटना ताला खोलकर की गई है। सूचना मिलते की कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना का मौका मुआयना करने के बाद छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शिवपुर के उपप्रधान चंद्रमोहन जसोला ने बताया कि उनकी वृद्धा मौसी नंदी देवी कांडपाल (70) पत्नी तोताराम घर पर अकेली रहती हैं। उन्हें पति की पेंशन मिलती हैं। मंगलवार को ही वह पेंशन लेकर आई थी। शाम को करीब छह बजे वह घर पर ताला लगाकर पड़ोस में थोड़ी देर के लिए उनके घर आ गई। इस बीच चोरों ने उनके घर का ताला खोला और घर में एक ब्रीफकेस में रखी नौ हजार की नगदी और सोने की चेन उड़ा ले गए। चोरों ने उनका पूरा घर खंगाला और जाते समय ताले को उसी तरह बंदकर फरार हो गए। करीब एक घंटे बाद वृद्धा घर लौटी। जैसे ही ताला खोलकर वह अंदर घर में दाखिल हुई, उनके पैर तले जमीन खिसक गई। पूरा घर खंगाला हुआ था। ब्रीफकेस खुला पड़ा था। उन्होंने घटना की जानकारी पड़ोसियों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। सरे शाम चोरी की वारदात से ग्रामीण सकते में हैं।
विज्ञापन

शुभ रात्रि
चंद्रमोहन शुक्ला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें