फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की जमीन बिकवाने में लिया था मनोज ने मोटा कमीशन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फतेहपुर। चांदपुर थाने के पहाड़पुर बड़िगवां गांव में मौरंग कारोबारी मनोज वर्मा (40) हत्याकांड में पुलिस ने हत्यारोपी को जेल भेज दिया। हत्या के कारण की पूछताछ में आरोपी ने जमीन बेचने के लेनदेन में खुन्नस की बात कबूल की है। पुलिस पिता और बाकी आरोपियों की खोजबीन में जुटी है।
चांदपुर के गोदहा गांव निवासी महावीर बेटे मनोज वर्मा रविवार रात दोस्त मोहित कछवाह के घर गए थे। वहां नशेबाजी में अचानक विवाद के दौरान मनोज की मोहित ने हत्या कर दी। पुलिस ने मौके से ही मोहित को नशे में धुत होने के कारण पकड़ लिया था। मोहित का पिता जयचंद्र फरार हो गया था। पुलिस की पूछताछ में मोहित ने कबूला कि एक साल पहले गोविंदपुर बिलारी गांव स्थित जमीन मनोज ने बिकवाई थी। पिता जयचंद्र को जमीन बेचने में मिले रुपयों में से मोटा कमीशन मनोज ने ले लिया था। मोहित को यह पसंद नहीं था। वह भी रुपये में कुछ हिस्से की चाह रखे था। इसी बात को लेकर कई बार उनमें तकरार भी हो चुकी थी। घटना के दिन वही बात उठने पर मनोज ने गाली-गलौज की तो बदला लेने के लिए मनोज को पीट दिया। एसओ कैलाश नाथ ने बताया कि सिर में चोट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है। चारपाई के पावे में कील लगी थी। कील मनोज के सिर में घुस गई। चाकू, गला कसने वाला बेल्ट से भी चोट आई है। आरोपी का पिता जयचंद्र फरार है। बाकी हत्यारोपी रोहित, शिवम के गुजरात में होना बताया गया है। उनकी लोकेशन चेक कर रही है। जांच में मौजूदगी सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को मोहित की काफी दिनों से थी तलाश
पुलिस को मोहित की काफी दिनों से तलाश थी। अनुसूचित जाति एक्ट के मामले में आरोपी मोहित के खिलाफ चार्जशीट लगी हुई है। उस मामले में हाईकोर्ट से स्टे लगाया था। चार्जशीट लगने के बाद वांछित चल रहा था। आरोपी ने कुछ दिन पहले गैस एजेंसी के कर्मचारी को पीटा था। आरोपी से उसके घरवाले परेशान होने की बात कहते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें