फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका की महिला लिपिक के घर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। नगर पालिका परिषद की महिला लिपिक के घर रविवार रात चोरों ने दरवाजे के ताला तोड़कर नगदी और जेवर समेत करीब चार लाख का माल पार कर दिया। लिपिक ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


शहर के गोपालनगर जेल रोड निवासी संतोष कुमार गुप्ता की पत्नी सरोज देवी नगर पालिका परिषद में लिपिक हैं। रविवार रात नौ बजे वह ससुराल हुसैनगंज थाना के बेरुई गांव एक पूजा में शामिल होने गई थीं। वहां से रात दो बजे लौटीं तो दरवाजे का ताला टूटा देख होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। कमरे में रखी अलमारी का लॉकर टूटा था। अंदर रखे 50 हजार रुपये, सोने का हार, दो चेन, झुमकी बाला, बेंदी समेत सोने व चांदी के जेवर चोर समेट ले गए। जिंदगी भर की कमाई चोरी होने से लिपिक ने चीख पुकार मचाया तो पड़ोसी जाग गए। देखते ही देखते घर में भीड़ लग गई। सोमवार की सुबह लिपिक ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें