फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के बारे में अभद्र पोस्ट करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर (फतेहपुर)। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ को अभद्र टिप्पणी व फोटो पोस्ट करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे दबाव बनाकर मुंबई से बुलाया गया और स्वॉट टीम ने सोमवार शाम धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी राजू यादव ने बताया कि उसके पास यह कहीं से पोस्ट आई थी, उसने केवल फारवर्ड किया था।
विज्ञापन


बता दें कि सरकंडी के बदेलवा का डेरा निवासी जितेंद्र यादव किसान हैं। इनका बेटा राजू यादव मुंबई में एक निजी संचार कंपनी में काम करता था। बीते दिनों इसने सीएम के बारे में अभद्र टिप्पणी व फोटो अपनी फेसबुक प्रोफाइल से पोस्ट किया था। डीजीपी के आदेश पर असोथर थाने में समाजसेवी गौरव की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की

गई थी। आरोपी राजू सिंह यादव के गिरफ्तार कराने का दबाव उसके परिवार पर बनाया गया। हालात खराब देख राजू यहां आया और उसे टीम ने गिरफ्तार कर लिया। टीम ने उसकी गिरफ्तारी सरकंडी मोड़ ससुर खदेरी नदी के पास विजयीपुर मार्ग पर दिखाई है। पुलिस की पूछताछ में राजू ने बताया कि उसने केवल मैसेज व फोटो को फारवर्ड करने की गलती की है। टीम में प्रभारी राजीव कुमार, थानाध्यक्ष हेमराज सरोज, गोविंद सिंह चौहान, संदीप सिंह, ध्यान सिंह आदि रहे। आरोपी को मंगलवार को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें