फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फतेहपुर। तालाब में घुसी भैंस को निकालते समय एक बालक डूब गया। किसी तरह स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

असोथर थाना क्षेत्र के घरवासीपुर गांव निवासी मनोज कुमार मिश्रा का बेटा आयुष (10) कक्षा चार का छात्र था। दादी शकुंतला देवी के साथ गुरुवार की सुबह करीब दस बजे भैंस को पानी पिलाने तालाब किनारे लेकर गया था। तभी भैंस तालाब में नहाने को घुस गई। उसे बाहर निकालने के लिए वह तालाब में घुसा। अचानक पैर फिसल जाने से वह डूब गया। उसके बाहर न आने पर दादी ने शोर मचाया। आसपास के ग्रामीण खोजबीन में जुट गए। परिवार के लोग पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद उसे बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। परिजन उसे अस्पताल लेकर भागे। डॉक्टर ने आयुष के मृत घोषित कर दिया। वह दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर का था। मां अरुणा देवी बेटे की मौत से बदहवास हो गई। एसओ हेमराज सरोज ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा भराया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें