फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट छापने वाले सरगना तक जल्द पहुंचेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के वर्मा चौराहे में मोबाइल शॉप में नकली नोट छापने की मशीनों की बरामदगी के बाद पुलिस महकमें में हडक़ंप मचा है। पुलिस मामला पकड़े गए मोबाइल शॉप संचालक तक सीमित मानने की बजाय किसी ऊंची पकड़ वाले सरगना का हाथ मानकर चल रही है। इसी वजह से एसपी ने मामला क्राइम ब्रांच के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


शहर के वर्मा चौराहे में राज मोबाइल शॉप से आधे छपे नोट के साथ प्रिंटर, नोट छापने का कागज, कटर, सांचे बरामद किए हैं। इतना ही यहीं पर छापे गए सौ-सौ के 67 हजार पुलिस ने नोट भी ऐरायां मशायक के मजरे कुम्हारन का पुरवा निवासी मनोज कुमार से बरामद किए थे। इसी की निशान देही पर उसके मोबाइल शाप पर

पुलिस ने छापे मारी कर यह सफलता हासिल की थी। सूत्र बताते हैं कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में काला कारोबार करने के तार एक ऊंची पकड़ वाले व्यक्ति से जुड़े हैं। नकली नोट छापने का काम मोबाइल शाप में होता
विज्ञापन


था, लेकिन इसका सरगना कोई और है। मामला गंभीर होने के कारण एसपी कैलाश सिंह ने मामला क्राइम ब्रांच के सुपुर्द कर दिया है। एसपी ने बताया कि जल्द नोट छापने के काले कारोबार से जुड़ा गिरोह पुलिस की गिरफ्त में होगा। संबंधित काफी जानकारी पुलिस के हाथ आ चुकी है।
विज्ञापन

नोट छापने वाले सरगना तक जल्द पहुंचेगी पुलिस
- मामले की छानबीन क्राइम ब्रांच के हवाले
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें