फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से बहनों को अगवा कर एक से गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। विवाहिता से दुष्कर्म के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दोषी को दस साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। जुर्माना भी लगाया गया है। न्यायालय ने जुर्माने की धनराशि से आधी रकम पीड़िता को देने का आदेश दिया है। प्रकरण न्यायालय में 11 साल से विचाराधीन था।
विज्ञापन


घटना 21 फरवरी 2007 सुबह दस बजे की है। गाजीपुर थानाक्षेत्र के एक गांव की पीड़िता सुबह खेतों से घास काटने गई थी। जहां गांव का ही चुन्नू पहुंच गया और उसने पीड़िता को अकेला पाकर उसके साथ बलात्कार किया। घटना के दौरान पीड़िता का पति दूसरे खेत में काम करने गया था। इसके बाद से प्रकरण फास्ट टै्रक कोर्ट प्रथम

रविकरण सिंह की अदालत में विचाराधीन था। सहायक शासकीय अधिवक्ता रहस बिहारी श्रीवास्तव ने आठ गवाह पेश किए। अदालत ने गवाहों के बयानों और साक्ष्यों को सुनने के बाद बलात्कार के दोषी चुन्नू को सजा सुना दी। अदालत ने बारह हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। छह हजार रुपये पीड़िता को देने के आदेश भी हुए हैं। जुर्माने की धनराशि का भुगतान न करने पर आरोपी चुन्नू को दो साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन

दुष्कर्म के दोषी को दस साल की कैद
- पीड़िता को मिला 11 साल बाद न्याय
अमर उजाला ब्यूरो


अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रकरण में महिला अपनी बेटियों के साथ शुक्रवार को पूरे दिन कोतवाली में बैठी रही। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।
शहर के एक इलाके में महिला किराए पर रहती है। उसने बताया कि उसकी बड़ी बेटी की किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में ससुराल है। ससुरालीजनों ने बेटी पर जेवर गायब करने का आरोप लगाया था। हफ्ते भर पूर्व वह बेटी के घर गई थी। यहां ससुरालीजनों ने उससे मारपीट की। पुलिस ने उसी का 23 को शांतिभंग में चालान कर दिया। महिला ने बताया कि 23 जनवरी की दोपहर उसकी छोटी बेटी ने सूचना दी कि 14 वर्षीय बड़ी बेटी को बोलेरो सवारों ने अगवा कर लिया है। उसे मारपीट कर छोड़ दिया। कोतवाली में तैनात एसआई ब्रह्मदत्त द्विवेदी को फोन पर सूचना देने के बाद शांति भंग की प्रक्रिया पूरी कराकर वह घर लौटी। महिला का आरोप है कि बोलेरो सवार पांच लोग नकाबपोश थे। वह एक दूसरे का नाम ले रहे थे। उनमें उसका दामाद भी था। आरोपी लड़की को लेकर जंगल की तरफ गए और पांचों ने दुष्कर्म किया। महिला बेटियों को लेकर एसपी आवास पर पहुंची। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि दामाद और आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उनका सामना पीड़ित परिवार से कराकर पूछताछ की जाएगी। जो भी सही तथ्य सामने आएगे उस पर कार्रवाई होगी।

शिक्षिका ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया
फतेहपुर। प्राइवेट स्कूल की एक शिक्षिका ने आठ साल से अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने की शिकायत डीएम से की है। महिला का आरोप है कि आरोपी युवक उसे लगातार प्रताड़ित करता है। मूल रूप से देहरादून निवासी महिला आठ साल पहले शहर में काम के सिलसिले में आई थी। वह नर्सिंग होम में काम करती थी। वहीं आने जाने वाले पचास नंबर गेट ओवरब्रिज के पास रहने वाले युवक से पहचान हुई। उसने नौकरी दिलाने का झांसा दिया। झांसा देकर यौन उत्पीड़न किया। गर्भवती होने पर शादी की बात कही। उसे एक बेटा हुआ। बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर 14 नवंबर 2018 को अपने दोस्तों से सामूहिक दुष्कर्म कराया। मामले में डीएम ने एसपी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें