फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा सटाकर सराफ कारोबारी को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज(फतेहपुर)। बाजार से दुकान बंद कर शनिवार शाम घर जा रहे बाइक सवार सराफ को कठेरुआ-मानपुर के बीच पुलिया पर तमंचा सटाकर बदमाशों ने लूट लिया। बदमाश थरियांव हाईवे की ओर भाग निकले। मौके पर एएसपी समेत भारी पुलिस बल जांच को पहुंचे। हाईवे की पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवारों की चेकिंग चालू की। कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन


थरियांव थाना क्षेत्र के नौबस्ता सराय सलेमपुर निवासी रामबिहारी के बेटे पंकज सोनी की मंडासराय में सराफे की दुकान है। पंकज हुसैनगंज थाने के चितिसापुर की बाजार शनिवार को करने आए थे। चितिसापुर बाजार में किराये की दुकान है। बाजार के बाद शाम करीब साढ़े छह बजे वापस घर जा रहे थे। हुसैनगंज के कठेरुवा सेमरा मानापुर गांव के बीच पुलिया के पास सफेद अपाचे सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोका। एक बाइक स्टार्ट किए

था दूसरे बदमाश ने उतरकर सराफ को तमंचा सटा दिया। गोली मारने की धमकी दी। मारपीट कर सोने-चांदी के जेवरात भरा बैग, मोबाइल, नकदी लूट लिया। बाइकर्स थरियांव हाईवे को जाने वाली आमापुर मार्ग की ओर फरार हो गए। सराफ पंकज ने बताया कि सौ ग्राम सोने के जेवरात, करीब दो किलो चांदी के जेवरात, बीस हजार रुपये, मोबाइल लूटा गया है। मौके पर एएसपी विनोद कुमार जांच करने पहुंचे। थानेदार आरके सिंह ने बताया कि पहले सराफ कारोबारी लूटपाट में कम माल बताया था। बाद में अधिक बता रहे हैं। एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई है। क्राइम ब्रांच टीम जांच में लगी है। लुटेरों को बाइक नंबर से ट्रेस किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमंचा सटाकर सराफ कारोबारी को लूटा
- सोने, चांदी के जेवर से भरा बैग लेकर भाग निकले
- पुलिस नाकेबंदी कर आरोपियों की जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें