फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से राजगीर की मौत, दो मजदूर झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के मुरांव गांव में सोमवार की सुबह एचटी लाइन में सरिया छू जाने से राजगीर समेत तीन मजदूर करंट की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसे राजगीर की मौत हो गई, झुलसे मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में एक मजदूर को कानपुर रेफर कर दिया गया।

मुरांव गांव निवासी हरछटी का बेटा रामबाबू (40) राजगीर था। सोमवार को रामबाबू गांव के ही जयराम पासवान (55) और राकेश कुमार (35) के साथ पड़ोसी सूरजपाल मौर्य के सबमर्सिबल पंप की कोठरी बनाने गया था। गांव किनारे सुबह लगभग 11 बजे कोठरी की नींव में लिंटर डालने के लिए राजगीर और दोनों मजदूर सरिया सीधी कर रहे थे। तभी ऊपर से गुजरी 11 हजार वोल्ट लाइन से सरिया छू गई। सरिया छूते ही करंट की चपेट में
विज्ञापन


आने से तीनों छटपटाने लगे। चंद मिनटों में ही राजगीर ने दम तोड़ दिया। दोनों मजदूर झुलस गए। सबमर्सिबल पंप मालिक ने आनन फानन में तीनों परिवारों को घटना सूचना दी और ट्रैक्टर में लादकर तीनों को जिला अस्पताल लाए। अस्पताल में डाक्टरों ने राजगीर के शव को मर्च्युरी में रखवाया है। जयराम पासवान की हालत गंभीर होने के कारण उसे कानपुर हैलट रेफर किया गया है।
विज्ञापन



राजगीर की पत्नी लक्ष्मी देवी, बेटी बीएससी दूसरे वर्ष की छात्रा अंजू देवी (16), बेटा कक्षा 11वीं का छात्र प्रदीप (14) तथा छोटा बेटा कक्षा सातवीं का छात्र संदीप (11) का हाल बेहाल है। राजगीर की कमाई से परिवार का जीविको पार्जन होता था। मौत से परिवार के सामने आर्थिक समस्या खड़ी हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

फोटो एवं परिचय:-
8-जिला अस्पताल की मर्च्युरी में मौजूद राजगीर के परिजन। अमर उजाला
9-जिला अस्पताल में भर्ती करंट से झुलसा राकेश। अमर उजाला

करंट से राजगीर की मौत, दो मजदूर झुलसे
तीनों एक ही गांव के हैं, सबमर्सिबल पंप की कोठरी बना रहे थे
ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन में सरिया छू जाने से हुआ हादसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें