फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन


फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र में जंगल जा रही कक्षा 8 की छात्रा को अगवा करने के बाद तीन युवकों ने बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे टेंपो में बैठाकर गांव छुड़वा दिया। पुलिस ने छात्रा का गुरुवार को मेडिकल परीक्षण कराया है।

कक्षा आठ की छात्रा 19 अगस्त की शाम को जंगल जा रही थी। तभी उसे रास्ते से कार सवार तीन युवक उठा ले गए। परिजनों ने पुलिस को घटना की रात करीब साढ़े नौ बजे सूचना दी। दूसरे दिन पुलिस ने छात्रा के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की थी। 20 अगस्त की शाम को छात्रा घर लौटी। उसने परिजनों को आपबीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि आरोपी अगवा करने के बाद आंखों में पट्टी बांधकर ले गए थे। आरोपियों ने उसे एक कमरे में रखा था। यहां उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद टेंपो में बैठाकर गांव छुड़वा दिया था। एसओ अनूप सिंह ने बताया कि मामला किशोरी को भगाने का है। प्राथमिक जांच में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप गलत लग रहा है। आरोपी गांव में एक रिश्तेदार के यहां आए थे। वहां किशोरी के परिजनों से विवाद हो गया था। इसी खुन्नस में आरोप लगाया जा रहा है। आरोपियों की काल डिटेल व लोकेशन खंगाली जा रही है।

- 24 घंटे गायब रही किशोरी ने लगाए आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें